भारत में जल्द लॉन्च होंगी यह 2 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या से भारत में कई कंपनियां अब अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना रही है और बाजार में उतार रही है। इस बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन में देश की कई कंपनियां विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर हाई-टेक EVs बनाने, बेचने और इस उभरते बाजार में टक्कर देने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसमें टाटा मोटर्स, किआ, महिंद्रा, MG, हुंडई, सिट्रोएन जैसी कई कंपनियां शामिल हैं। इस लेख में हम जानेंगे ऐसी ही 2 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जो जल्द होंगी और देश में लॉन्च और दिखाई देंगी भारतीय सड़कों पर। आइए जानते हैं
1. महिंद्रा XUV3XO EV

सबसे पहले आती है महिंद्रा की नई XUV3XO जिसे कंपनी ने हाल ही में अपनी XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल के रूप में लॉन्च किया था। अब जल्द ही कंपनी नई XUV3XO EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह नई इलेक्ट्रिक कार कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखि गई है। यह कार एक 35kWh के बैटरी पैक के साथ आएगी और 300 Km से ऊपर की रेंज देने में सक्षम होगी।
यह कार कंपनी की XUV400 EV के नीचे स्थित होगी और टाटा की नेक्सॉन ईवी से मुक़ाबला करेगी। यह कार कई हाई-टेक फीचर्स और आरामदायक सीट के साथ आएगी जो इसे सेगमेंट में सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक कारों में से एक बनाएगा। महिंद्रा की नई XUV3XO EV भारत में 2024 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। कीमत की बात करें तो यह कार ₹15 लाख तक की कीमत पर लॉन्च हो सकती है।
2. किआ सॉनेट ईवी
फिर आती है किया की नई सॉनेट ईवी जो जल्द भारत में लॉन्च होगी और टक्कर देगी महिंद्रा की नई XUV3XO ईवी को। यह कार किया के नए इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का हिस्सा होगी जो कंपनी की सेल्टोस ईवी और करेंस ईवी के साथ आएगी। यह कार एक बढ़िया इलेक्ट्रिक मोटर और 400 Km की रेंज प्रदान करने वाली बड़ी बैटरी के साथ आएगी।
डिज़ाइन के मामले में यह कार कई नए फीचर और बदलाव ऑफर करेगी जिसमे नई ग्रिल, नए एलाय व्हील, हाई-टेक एडवांस फीचर्स, आरामदायक इंटीरियर और कई सेफ्टी फीचर के साथ आएगी। कंपनी की एंट्री-लेवल कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार 2025 तक लॉन्च हो सकती है और इसके ₹15 लाख की कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।
1 thought on “भारत में जल्द लॉन्च होंगी 2 नई इलेक्ट्रिक कारें, जानें लॉन्च डेट और कीमत”