कावासाकी निंजा ZX10 R है देश की सबसे पावरफुल बाइक में से एक, मिलती है 203PS की पावर
कावासाकी निंजा ZX10 R एक प्रीमियम और हाई-स्पीड सुपरबाइक है जिसको भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस बाइक में आपको मिलता है एक पावरफुल 4-सिलिंडर इंजन जो 203 PS की पावर निकालने में सक्षम है। इस इंजन के साथ बाइक एक कमाल की अक्सेलरेशन और टॉप स्पीड देती है जो आपको एक कमाल का राइडिंग अनुभव देती है। आइये जानते हैं इस बाइक की पूरी डिटेल व देखते हैं क्या रहेगी इसकी कीमत।
मिलेगा पावरफुल इंजन व तगड़ी अक्सेलरेशन

नई पावरफुल कावासाकी निंजा ZX 10R में आपको पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये सुपरबाइक 998cc का इनलाइन चार-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करती है जिसके साथ बाइक 203 PS की पावर 13200 RPM और 14.9NM का पीक टार्क 11400 RPM पर पैदा करता है। ये सुपरबाइक RAM एयर असिस्ट का इस्तेमाल कर 10 PS की पावर उतने ही RPM पर मिलता है।
कावासाकी की इस सुपरबाइक में आपको केवल 12 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज देखने को मिलता है। अगर बात करें इस बाइक की टॉप स्पीड की तो ये बाइक 299km/h की रफ़्तार तक जाती है व इसमें आपको तगड़ी अक्सेलरेशन भी मिलती है जो बाइक को जीरो से 100 की स्पीड मात्र 3.3 सेकंड में देती है। ये काफी बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार की सुपरबाइक के लिए।
इंजन | 998 cc इनलाइन चार-सिलिंडर |
पावर | 203 PS @ 13200 rpm |
पीक टार्क | 14.9 Nm @ 11400 rpm |
RAM एयर असिस्ट पावर | 10 PS अतिरिक्त पावर |
माइलेज | 12 kmpl |
टॉप स्पीड | 299km/h |
0-100km/h | 3.3 सेकंड |
कीमत व EMI प्लान
कावासाकी निंजा ZX10 R भारत के अंदर हौंडा की CBR1000RR, यामाहा YZF R1, Ducati Panigale V4, Aprillia RS4V RR, BMW S1000RR और सुजुकी की GSX R1000 जैसी सुपरबाइक से मुकाबला करती है। इस सुपरबाइक को कावासाकी ने भारत के अंदर बहुत कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच किया है। इस सुपर बाइक की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹17.36 लाख रुपए एक्स शोरूम रखी गई है। ये एक बढ़िया कीमत है इतनी पावरफुल और स्पेशल सुपरबाइक के लिए।
आप इस कावासाकी निंजा ZX10 R सुपरबाइक को EMI पर भी खरीद सकते है जिसके लिए आपको कम से कम ₹1,04,000 रुपए की डाउन पेमेंट भरनी होगी जिसके बाद आपको ₹40,200 रुपए की किस्त भरनी होगी अगले 5 सालों तक। ये लोन आपको 8-9% इंटरेस्ट पर मिलेगा। अगर बात करें इस बाइक की ऑन-रोड कीमत की तो ये आपको मिलेगी ₹20,82,700 रुपए की कीमत पर। ये एक तगड़ी हाई-स्पीड सुपर बाइक है जो देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।
कीमत (ऑन-रोड) | ₹20,82,700 |
डाउन पेमेंट | ₹1,04,000 |
किस्त | ₹40,200 |
इंटरेस्ट | 9% |
टेन्योर | 5 साल |
यह भी देखिए: 5 गाड़ियां जिनमे मिलेगा ड्यूल-सिलिंडर CNG फीचर – मिलेगा तगड़ा बूट स्पेस