Skoda Slavia में देखने को मिलेगी बेहतरीन फीचर
Skoda ऑटो जो Volkswagen ग्रुप का एक हिस्सा है जो की भारतीय कार मार्किट में काफी मशहूर है। ये कंपनी अपने यूरोपियन इंजीनियरिंग और डिज़ाइन के लिए काफी मशहूर है और स्टाइलिश और फीचर से भरपूर गाड़ियां बनाती है। Slavia, जो की एक मॉडर्न सेडान है Skoda की सबसे पसंद की जाने वाली कार में से एक है। इसका बढ़िया डिज़ाइन नए ज़माने की टेक्नोलॉजी और बेहतरीन परफॉरमेंस इसे और भी ख़ास बनाती है। ये कार उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो स्टाइल और कम्फर्ट दोनों चाहते हैं।
आकर्षक डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

Skoda Slavia का डिज़ाइन बहुत ही बढ़िया और मॉडर्न देखने को मिलता है जो एलेगन्स और नए ज़माने की स्टाइल को साथ लेकर आता है। इसकी व्हीलबेस 2,651 mm और कुल length 4,541 mm है जो इसे रोड पर एक दमदार और स्टाइलिश लुक देता है। गाडी का आगे का हिस्सा एक बोल्ड हेक्सागोनल ग्रिल्ल के साथ आता है जो स्लीक और मॉडर्न LED हेडलाइट से घिरा हुआ है। इन हेडलाइट में क्रिस्टलाइन डिज़ाइन देखने को मिलती है जो इसके क्लासी और मॉडर्न लुक को और भी एनहान्स करती है। यह डिज़ाइन हर तरह के लोगों को पसंद आने के लिए तैयार किया गया है चाहे वह किसी भी उम्र के हो।
Skoda Slavia में बहुत ही आधुनिक और उपयोगी फीचर दिए गए हैं जो चलाने वाले के लिए सुविधा और अनुभव को बेहतरीन बनाते हैं। इस गाडी का सबसे ख़ास फीचर उसका 10-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। यह सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो के माध्यम से स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसके जरिये नेविगेशन और मीडिया का उपयोग करना बहुत ही सरल और सुविधाजनक हो जाता है।
- 10-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलेंगे राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने वाले फीचर।
- मिलेगी केवल ₹10.69 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए की शुरुवाती कीमत पर।
पावरफुल इंजन के मिलेगी दमदार परफॉरमेंस

अब बात अगर इस गाड़ी के परफॉरमेंस की करे तो Skoda Slavia के पास दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प देखने को मिलते हैं। पहला 1-लीटर इंजन 115 PS पावर और 178 Nm टार्क के साथ आता है जिसमे 6-स्पीड मैन्युअल और आटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। दूसरा 1.5-लीटर इंजन दिया गया है जो की 150 PS पावर और 250 Nm टार्क देता है और यह सिर्फ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है। दोनों इंजन स्पोर्टी और स्मूथ ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देते हैं।
इंजन विकल्प | इंजन | पावर (PS) | टार्क (Nm) | ट्रांसमिशन विकल्प |
---|---|---|---|---|
1-लीटर टर्बो-पेट्रोल | 1.0 लीटर | 115 | 178 | 6-स्पीड मैन्युअल/आटोमेटिक |
1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल | 1.5 लीटर | 150 | 250 | 7-स्पीड DCT |
जाने कितनी है कीमत
अब अंत में इस कार के कीमत की बात अगर करे तो Skoda Slavia की कीमत भारतीय मार्किट में काफी अच्छी देखने को मिलती है। इसका बेस मॉडल 1.0-लीटर क्लासिक वैरिएंट ₹10.69 लाख की कीमत से शुरू होता है। और अगर आप हायर वैरिएंट जैसे 1.5-liter Prestige DSG, लेते हैं तो इसकी कीमत ₹18.69 लाख तक जाती है। यह अलग-अलग ग्राहकों के लिए विकल्प प्रदान करता है और लोगो को अपनी डिज़ाइन और कीमत से आकर्षित करती है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
Slavia 1.0L Classic | 10,69,000 | 2,13,800 | 22,907 |
Slavia 1.0L Signature | 13,99,000 | 2,79,800 | 31,761 |
Slavia 1.0L Sportline | 14,05,000 | 2,81,000 | 31,963 |
Slavia 1.0L Signature AT | 15,09,000 | 3,01,800 | 34,052 |
Slavia 1.0L Sportline AT | 15,15,000 | 3,03,000 | 34,262 |
Slavia 1.0L Monte Carlo | 15,79,000 | 3,15,800 | 35,761 |
Slavia 1.0L Prestige | 15,99,000 | 3,19,800 | 36,235 |
Slavia 1.5L Signature DSG | 16,69,000 | 3,33,800 | 37,889 |
Slavia 1.5L Sportline DSG | 16,75,000 | 3,35,000 | 38,050 |
Slavia 1.0L Monte Carlo AT | 16,89,000 | 3,37,800 | 38,334 |
Slavia 1.0L Prestige AT | 17,09,000 | 3,41,800 | 38,842 |
Slavia 1.5L Monte Carlo DSG | 18,49,000 | 3,69,800 | 41,370 |
Slavia 1.5L Prestige DSG | 18,69,000 | 3,73,800 | 41,676 |