देखिए नई Tata Curvv के सभी वैरिएंट की कीमत और पूरा EMI प्लान – क्या है आपके लिए किफायती?

टाटा Curvv में मिलती है तगड़ी परफॉरमेंस

टाटा मोटर जो एक प्रमुख भारतीय कार कंपनी है। टाटा अपनी मज़बूत और विश्वसनीय गाड़ियों के लिए काफी मशहूर है और यह हमेशा कार डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी में नए तरीके अपनाने की कोशिश करती है। Curvv जो की एक स्टाइलिश और मॉडर्न SUV कूप है टाटा की नए आईडिया को अपनाने और ग्राहकों को खुश रखने की लगन को दिखाती है। चलिए जानते है टाटा की इस मॉडर्न SUV Curvv में क्या-क्या खास चीज़े देखने को मिलती है।

दिलचस्प डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

टाटा Curvv
टाटा Curvv

टाटा Curvv का डिज़ाइन काफी अलग और आकर्षित देखने को मिलता है जो SUV की मजबूती को कूप की स्टाइलिश लुक के साथ जोड़ता है। इसके फ्रंट में एक बोल्ड डिज़ाइन दिया गया है जिसमे टाटा का प्रोमिनेन्ट ग्रिल्ल और स्लीक LED हेडलाइट दिए गए हैं। इन हेडलाइट में ख़ास लाइट स्ट्रिप देखने को मिलती हैं जो इसके मॉडर्न लुक को और भी बढ़ाते हैं। इसकी स्लोपिंग रूफलाइन कार को एक अच्छी शेप देती है और इसका डिज़ाइन उसकी परफॉरमेंस को भी इम्प्रूव करता है।

Tata Curvv में कई ऐसे फीचर दिए गए है जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। इसका सबसे ख़ास फीचर है इसका बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। यह सिस्टम कनेक्टिविटी और नेविगेशन को बहुत आसान बनाता है ताकि ड्राइवर अपने पसंदीदा एप और म्यूजिक को बिना रोड पर ध्यान दिए इस्तेमाल कर सकें।

  • इस कार में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर।
  • मिलेगी केवल ₹ 10 लाख रुपए की शुरुवाती कीमत पर।

पावरफूल इंजन के साथ मिलेगी दमदार परफॉरमेंस

टाटा Curvv
टाटा Curvv

बात अब अगर इस कार के परफॉरमेंस की कर तो टाटा मोटर ने अपनी Curvv को तीन इंजन विकल्पों के साथ लांच किया है। पहला है 1.2-लीटर Hyperion T-GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन जो की 125 PS पावर और 225 Nm टार्क देता है। दूसरा विकल्प है 1.2-लीटर Revotron टर्बो-पेट्रोल इंजन जो की 120 PS पावर और 170 Nm टार्क उत्पन्न करता है। तीसरा विकल्प है 1.5-लीटर डीजल इंजन जो नेक्सॉन से लिया गया है और 118 PS पावर और 260 Nm टार्क उत्पन्न करता है। इन सब के साथ ही Curvv में इको, सिटी और स्पोर्ट मोड भी दिए गए हैं जो ड्राइविंग को अलग-अलग परिश्थिति के हिसाब से कस्टमाइज करते हैं।

इंजन प्रकारपावर टार्क
1.2-लीटर Hyperion T-GDi टर्बो-पेट्रोल125 PS225 Nm
1.2-लीटर Revotron टर्बो-पेट्रोल120 PS170 Nm
1.5-लीटर डीजल इंजन118 PS260 Nm

जानिए क्या है EMI प्लान

टाटा ने अपनी Curvv SUV को भारतीय मार्किट में एक प्रीमियम विकल्प के रूप में पेश किया है। अब बात अगर इस कार के कीमत की करे तो इस गाडी की शुरूआती कीमत ₹ 10 लाख तक मिलती है जो की ₹ 19 लाख तक जाती है। यह SUV अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, एडवांस्ड फीचर और रिलाएबल परफॉरमेंस की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इसके साथ ही Curvv अपने सेगमेंट में एक रिज़नेबल और कॉम्पिटिटिव कीमत पर उपलब्ध है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमतडाउनपेमेंटEMI
Curvv Smart₹10,00,000₹2,00,000₹16,667
Curvv Pure Plus₹11,00,000₹2,20,000₹18,334
Curvv Smart Diesel₹11,50,000₹2,30,000₹19,167
Curvv Pure Plus S₹11,70,000₹2,34,000₹19,500
Curvv Creative₹12,20,000₹2,44,000₹20,334
Curvv Pure Plus DCA₹12,50,000₹2,50,000₹20,834
Curvv Pure Plus Diesel₹12,50,000₹2,50,000₹20,834
Curvv Creative S₹12,70,000₹2,54,000₹21,167
Curvv Pure Plus S Diesel₹13,20,000₹2,64,000₹22,000
Curvv Pure Plus S DCA₹13,20,000₹2,64,000₹22,000
Curvv Creative Diesel₹13,70,000₹2,74,000₹22,834
Curvv Creative Plus S Hyperion₹15,00,000₹3,00,000₹25,000
Curvv Pure Plus Diesel DCA₹14,00,000₹2,80,000₹23,334
Curvv Creative S Diesel₹14,20,000₹2,84,000₹23,667
Curvv Creative S Diesel DCA₹15,70,000₹3,14,000₹26,167
Curvv Accomplished Plus A Diesel DCA₹19,00,000₹3,80,000₹31,667

Leave a comment