महिंद्रा की BE 6e इलेक्ट्रिक SUV हुई लांच
महिंद्रा & महिंद्रा भारत की एक प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनी है जो देश के ऑटो सेक्टर में अपना एक खास योगदान देती है। यह कंपनी अपनी मज़बूत और भरोसेमंद गाड़ियों के लिए काफी मशहूर है और हमेशा अलग-अलग ग्राहकों की ज़रूरत को समझ कर उन्हें पूरा करती है। महिंद्रा की BE 6e एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV है जो एनवायरनमेंट-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी को प्रमोट करती है। यह SUV महिंद्रा के सस्टेनेबल मोबिलिटी और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के प्रति समर्पण को दिखाती है।
दिलचस्प डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

महिंद्रा BE 6e का डिज़ाइन बहुत ही बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक देखने को मिलता है जो इसे आम SUVs से बिलकुल अलग बनाता है। इस गाड़ी के बहार का लुक स्लीक लाइन और स्पोर्टी शेप के साथ आता है जो इसे और भी स्टाइलिश बनाता है। इस गाड़ी के फ्रंट में शार्प C-शेप्ड LED डेटाइम रनिंग लाइट लगी हुई हैं जो हिडन हेडलैंप को घेर लेती हैं और इसे एक अलग पहचान देती हैं। यह मॉडर्न डिज़ाइन न सिर्फ देखने में शानदार लगती है बल्कि नए ज़माने की सोच को भी दिखाती है।
महिंद्रा BE 6e अपनी टेक्नोलॉजी और कन्वेनैंस के लिए बहुत एडवांस है जो आज के मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए बनायीं गई है। इस गाड़ी में दो बड़े 12.3-इंच फ्लोटिंग स्क्रीन देखने को मिलते हैं। यह सिस्टम गाड़ी के इंफोटेनमेंट फीचर, व्हीकल की हेल्थ और ड्राइविंग से जुडी जानकारी एक ही जगह पर दिखाते है। इस गाड़ी में वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट भी मिलता है जिसकी मदद से आप अपने फ़ोन को कनेक्ट करके म्यूजिक, मैप और कॉल का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सभी फीचर BE 6e को एक स्मार्ट और आसान SUV बनाते हैं जो आज के ज़माने के लोगों के लिए बढ़िया है।
682 km रेंज के साथ मिलेगी पावरफुल परफॉरमेंस

परफॉरमेंस की बात अगर करे तो महिंद्रा BE 6e परफॉरमेंस के मामले में बहुत ही शानदार है। इस गाड़ी में आपको दो बैटरी पैक विकल्प देखने को मिलते हैं एक 59 kWh और दूसरा 79 kWh का। यह दोनों बैटरी पैक फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं जो 175 kW की स्पीड पर चार्ज हो सकते हैं। इसका मतलब है की सिर्फ 20 मिनट में बैटरी 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है। इस फीचर की वजह से लम्बी यात्रा करना और भी आसान और सुविधा जनक हो जाता है। 79 kWh वाला बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 682 km तक का ARAI-सर्टिफाइड रेंज देता है जो इसे लम्बी दुरी के सफर के लिए एक डैम बढ़िया बनाती है। महिंद्रा BE 6e के यह फीचर इसे एक एफ्फिसिएंट, रिलाएबल और मॉडर्न SUV बनाते हैं जो नए ज़माने के राइडर की ज़रूरत को पूरा करती है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
बैटरी पैक | 59 kWh और 79 kWh |
चार्जिंग स्पीड | 175 kW |
चार्जिंग टाइम | 20 मिनट में 20% से 80% चार्ज |
जाने कितनी है कीमत
महिंद्रा BE 6e एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV है जो अपनी कीमत की वजह से मार्किट में काफी कॉम्पिटिटिव है। इसकी शुरूआती कीमत सिर्फ ₹18.90 लाख (एक्स-शोरूम) है जो बेस मॉडल के लिए है। यह कीमत उन लोगों को आकर्षित करने के लिए रखी गई है जो एनवायरनमेंट का ध्यान रखते हैं और एक रिलाएबल और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक व्हीकल लेना चाहते हैं। यह SUV नए ज़माने की टेक्नोलॉजी के शौक़ीन लोगों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है।
यह भी देखिए: हौंडा ने लांच किया किफायती कीमत वाला नया QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर जो देगा 80Km की लम्बी रेंज