महिंद्रा की नई थार रोक्क्स को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

महिंद्रा थार रोक्क्स सहित XUV 3XO और XUV400 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

अभी के समय में भारत में सबसे ज्यादा महिंद्रा की SUV गाड़ियां बिक रही हैं जिसका कारण है इनकी 5-स्टार सेफ्टी, आधुनिक फीचर, तगड़ी परफॉरमेंस और एक बढ़िया कीमत। हल ही में लांच हुई महिंद्रा थार रोक्क्स और XUV 3XO सहित XUV400 का भारत NCAP ने क्रैश टेस्ट किया जिनमे इन तीनो गाड़ियों को पांच स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली। इन तीनो गाड़ियों ने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में 5-स्टार पाए हैं जो इन गाड़ियों को काफी बढ़िया बना देते हैं। महिंद्रा की बिलकुल नई थार रोक्क्स ने इतिहास बना दिया क्यूंकि ये पहली बॉडी-ऑन फ्रेम SUV है जिसको क्रैश टेस्ट में 5-स्टार की सेफ्टी मिली।

  • महिंद्रा थार Roxx ने बनाया इतिहास अपनी रेटिंग के साथ।
  • महिंद्रा XUV400 को एडल्ट ऑक्युपेंट में मिले सबसे ज्यादा पॉइंट।
  • महिंद्रा देती है आधुनिक सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड।

महिंद्रा की XUV400 को मिले एडल्ट ऑक्युपेंट में सबसे ज्यादा पॉइंट

Mahindra Thar Roxx Crash Test
Mahindra Thar Roxx Crash Test

नई महिंद्रा थार रोक्क्स को एडल्ट ऑक्युपेंट के लिए मिले 31.09 पॉइंट 32 में से और चाइल्ड ऑक्युपेंट के किये गाडी को मिले 45 पॉइंट 49 में से। इस महिंद्रा थार रोक्क्स को चाइल्ड और एडल्ट दोनों ऑक्युपेंट के लिए पुरे 5-स्टार की सेफ्टी मिली। वहीं इनकी XUV 3XO ने भी क्रैश टेस्ट में बढ़िया प्रदर्शन दिखाया और इस गाडी को एडल्ट ऑक्युपेंट के लिए मिले 29.36 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्युपेंट के लिए 43। इसके साथ ही ये दोनों गाड़ियां काफी बढ़िया बन जाती हैं जो सेगमेंट में अब नंबर एक होंगी।

महिंद्रा की इकलौती XUV400 इलेक्ट्रिक गाडी को बढ़िया शानदार सेफ्टी रेटिंग मिली व इसे थार रोक्क्स और XUV 3XO से भी ज्यादा पॉइंट हासिल हुए। नई महिंद्रा XUV400 को एडल्ट ऑक्युपेंट के लिए मिले 30.38 पॉइंट 32 में से और चाइल्ड ऑक्युपेंट को मिले 43 पॉइंट 49 में से। इन स्कोर के बाद महिंद्रा की इन तीनो गाड़ियों को काफी सरहाया जा रहा है।

मिलते हैं आधुनिक सेफ्टी फीचर

महिंद्रा ने अपनी इन गाड़ियों में काफी सारे सेफ्टी फीचर दिए हैं जो इन गाड़ियों को एक सुरक्षित व पावरफुल व्हीकल बनाते हैं। इन गाड़ियों में आपको 6-एयर बैग और तीन पॉइंट की सीट बेल्ट स्टैंडर्ड मिलती है सभी सवारी के लिए। साथ ही इसमें आपको ESC: इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कण्ट्रोल, SBR: सीट बेल्ट रिमाइंडर, मिल जाता है। बड़े मॉडल में महिंद्रा देती है लेवल 2 ADAS आटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ, लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन कीप असिस्ट। ये काफी बढ़िया फीचर हैं जो एक गाडी को सेफ बनाते हैं। महिंद्रा ने अपनी थार रोक्क्स, XUV 3XO और XUV400 के क्रैश टेस्ट रिजल्ट के बाद एक बढ़िया रिकॉर्ड बना दिया है जिसका असर अब इनकी गाड़ियों की बिक्री पर दिखेगा।

Leave a comment