110Km की लम्बी रेंज और बढ़िया पावर के साथ मिलेगी Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए कीमत

Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक के नए EZ वैरिएंट में आपको मिलेंगे नए फीचर और ज्यादा पावर

अभी के समय में भारत में एक से बढ़ कर एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद हैं जिनमे आपको मिलती है बढ़िया परफॉरमेंस व लम्बी रेंज। आज हम जिस इलेक्ट्रिक बाइक की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Oben Rorr EZ। ये एक प्रीमियम सेगमेंट की इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमे आपको 110 किलोमीटर तक की रियल वर्ल्ड रेंज के साथ सभी आधुनिक फीचर मिल जाते हैं। इस इलेक्ट्रिक बाइक को ब्रांड ने एक किफायती कीमत पर लांच किया जिसके बाद लोगों ने इसे काफी पसंद किया। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी डिटेल।

मिलेगी बढ़िया परफॉरमेंस व लम्बी रेंज

Oben Rorr EZ
Oben Rorr EZ

Oben Rorr EZ एक हाई-स्पीड और लम्बी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमे आपको काफी बढ़िया परफॉरमेंस मिल जाएगी। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आती है एक पावरफुल 7500W की पीक पावर वाली मोटर जिसके साथ कनेक्ट है एक LPF बैटरी। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको तीन बैटरी ऑप्शन मिल जाते हैं 2.6kWh, 3.4kWh, और 4.4kWh। इन बैटरी पैक के साथ ये Oben Rorr EZ इलेक्ट्रिक बाइक देती है 110km, 140km और 175km की लम्बी रेंज।

ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है इस बाइक के लिए। अगर बात करें इस बाइक की टॉप स्पीड की तो ये जाती है 95 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक। केवल इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक बाइक के साथ आपको एक फास्ट चार्जर भी मिल जाता है जो मात्र 1 घंटे और 35 मिनट में बाइक को 80% तक चार्ज कर देता है। अगर आपको एक किफायती कीमत पर हाई-स्पीड और लम्बी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक चाइये तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकती है।

मिलेंगे आधुनिक फीचर

Oben Rorr EZ इलेक्ट्रिक बाइक में आपको मिलते हैं एक से बढ़ कर एक प्रीमियम फीचर जो इसे काफी शानदार ऑप्शन बनाते हैं। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आती है एक टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले जिसमे आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी अपडेट ले सकते हैं। साथ ही इस बाइक में आएगा क्रूज कण्ट्रोल, राइडिंग मोड, रिवर्स मोड, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, USB चार्जर, LED लाइट, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक व और भी बोहोत से आधुनिक फीचर जो इसे एक प्रीमियम व्हीकल बनाते हैं।

मिलेगी इतनी किफायती कीमत पर

Oben Rorr एक हाई-स्पीड बाइक है जो अपनी पावर और टेक्नोलॉजी के साथ आपको एक बढ़िया अनुभव देगी। इस इलेक्ट्रिक बाइक में मिलती है तीन वैरिएंट जिनकी कीमत शुरू होती है ₹90,112 रुपए की ऑन-रोड कीमत से। आप इस बाइक को केवल ₹20,000 रुपए की डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं जिसके बाद आपको ₹2,415 रुपए की किस्त भरनी होगी अगले 3 सालों तक। आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

यह भी देखिए: टाटा मोटर भारत में लांच करेगा अपनी तीन नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक गाड़ियां – Harrier EV से नई Sierra EV

Leave a comment