रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 है ब्रांड की सबसे पावरफुल बाइक में से एक
रॉयल एनफील्ड भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ब्रांड में से एक है जिनके पास पावरफुल, क्लासिक व हाई-परफॉरमेंस मोटरसाइकिल मिलती हैं। इस ब्रांड की सबसे पावरफुल बाइकों में से एक है शॉटगन 650। इस बाइक में आपको कमाल का हाई-परफॉरमेंस लुक और जबरदस्त पावर मिलती है जिसके साथ ये बाइक एक अनोखा रोड प्रेजेंस बनाती है। आइये जानते हैं इस बाइक की पूरी डिटेल व देखते हैं क्या रहेगा इसका पूरा EMI प्लान।

रॉयल एनफील्ड भारतीय मोटरसाइकिल मार्किट में हमेशा से ही अपनी हर एक बाइक को बहुत ही किफायती और कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच करती रही है। इस कंपनी ने अपनी नई पावरफुल शॉटगन 650 को बहुत ही एग्रेसिव और आकर्षक कीमत पर लांच किया जिसके बाद कंपनी को इसकी काफी बढ़िया सेल भी देखने को मिली। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 के बेस वैरिएंट की कीमत मत्र ₹3,59,430 रुपए एक्स शोरूम रखी गई है जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹3,73,000 रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। अगर बात करें इस बाइक के ऑन-रोड कीमत की तो आपको शॉटगन 650 मिलती है ₹4,11,575 रुपए की शुरुवाती कीमत पर जो जाती है ₹4,26,358 रुपए की ऑन-रोड कीमत तक।
कीमत (ऑन-रोड) बेस | ₹4,11,575 |
डाउन पेमेंट | ₹80,000 |
किस्त | ₹9,256 |
इंटरेस्ट | 9.0% |
टेन्योर | 4 साल |
मिलती है तगड़ी परफॉरमेंस और अक्सेलरेशन

सबसे पावरफुल रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 बाइक में आपको पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये बाइक में आता है एक दमदार 648cc का पैरेलल ट्विन-मोटर पेट्रोल जो निकालता है 47.65 PS की पावर 7,250 RPM पर और 52 Nm का पीक टार्क 5,650 RPM पर, ये एक काफी तगड़ी परफॉरमेंस इस बाइक के लिए।
अपनी इस परफॉरमेंस के साथ ये क्रूज बाइक एक तगड़ी अक्सेलरेशन के साथ जाती है 170 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक। इस बाइक अच्छी परफॉरमेंस के साथ साथ 22 किलोमीटर प्रतिलीटर की बढ़िया माइलेज भी देती है। ये एक काफी हाई-परफॉरमेंस बाइक है जो आपको अपनी पावर और अक्सेलरेशन के साथ एक कमाल का अनुभव दे सकती है।
इंजन क्षमता | 648 cc |
पावर | 47.65 PS @ 7,250 rpm |
पीक टार्क | 52 Nm @ 5,650 rpm |
माइलेज | 22 km/l |
टायर | ट्यूबलेस टायर |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड |
टॉप स्पीड | 170km/h |
रॉयल एनफील्ड की शॉटगन 650 बाइक में आपको काफी बढ़िया फीचर और सेफ्टी मिलती है जो इसे एक सेफ और तगड़ी रोड प्रेजेंस वाली मोटरसाइकिल बनाते हैं। इस बाइक में आपको दोनों टायर में डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है जिसमे आगे के टायर में आती है 320mm की डिस्क व पीछे 300mm। बाइक के ब्रेक ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड आते हैं जो इसमें एक काफी बढ़िया चीज़ है। साथ ही बाइक में आपको एक डिजिटल मीटर, नेविगेशन, कमाल का कम्फर्ट और काफी सारे आधुनिक फीचर और LED लाइट मिलती हैं। ये एक पावरफुल और परफॉरमेंस ओरिएंटेड मोटरसाइकिल है जो आपको एक बढ़िया अनिभव दे सकती है।
यह भी देखिए: Royal Enfield की सबसे स्टाइलिश बाइक आपको मिलेगी मात्र ₹30,000 की डाउन पेमेंट पर