टाटा Curvv EV में मिलती है तगड़ी परफॉरमेंस
टाटा मोटर जो एक मशहूर भारतीय कार कंपनी है जो भारत के कार मार्किट में अपनी एक ख़ास पहचान बना चुकी है। टाटा अपनी मजबूत और रिलाएबल गाड़ियों के लिए जानी जाती है और हमेशा से भारतीय ग्राहकों की अलग-अलग ज़रूरतों को समझकर उन्हें बेहतरीन व्हीकल प्रदान करती है। टाटा की Curvv EV एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV है जो कंपनी के सस्टेनेबल मोबिलिटी और नए टेक्नोलॉजी के प्रति डेडिकेशन को दिखाती है। ये गाडी भविष्य की तरफ एक ज़रूरी कदम है और एनवायरनमेंट-फ्रेंडली सफर को प्रमोट करती है।
दिलचस्प डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

टाटा Curvv EV की डिज़ाइन बहुत ही मॉडर्न और दिखने में खूबसूरत मिलती है जो इसे बाकी SUVs से अलग बनाती है। इसका कूप जैसा शेप देखने को मिलता है जिसमे रूफलाइन नीचे की तरफ जाती है। इससे गाड़ी की एयरोडायनामिक सुधर जाती है और एफिशिएंसी भी बढ़ती है। गाड़ी के बाहर शार्प लाइन और बोल्ड डिज़ाइन दिए गए हैं जो इसे एक स्पोर्टी और एनर्जेटिक लुक देते हैं।
टाटा Curvv EV में कई ऐसे एडवांस्ड फीचर देखने को मिलते हैं जो आपकी सेफ्टी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। इस गाड़ी में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के जरिए आपके स्मार्टफोन को कनेक्ट करने की सुविधा देता है। इससे आप अपने फ़ोन को आसानी से गाड़ी के सिस्टम से जोड़ सकते हैं जो आपके सफर को और भी आसान और स्मूथ बना देता है।
- इस कार में मिलेगी मॉडर्न डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर।
- मिलेगी केवल ₹17.49 लाख रुपए की शुरुवाती कीमत पर।
पावरफूल इंजन के साथ मिलेगी दमदार परफॉरमेंस

परफॉरमेंस की बात अगर करे तो टाटा Curvv EV में दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। एक विकल्प है मध्यम-रेंज 45 kWh बैटरी पैक जो ARAI के मुताबिक़ 502 km तक की रेंज देती है। इस बैटरी पैक के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है जो की 150 PS पावर और 215 Nm टार्क उत्पन्न करती है। दूसरा विकल्प है लॉन्ग-रेंज 55 kWh बैटरी पैक जो ARAI के मुताबिक़ 585 km तक की रेंज प्रदान करती है। इसके साथ एक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलती है जो की 167 PS पावर और 215 Nm टार्क उत्पन्न करती है।
बैटरी क्षमता | रेंज | पावर | टार्क |
---|---|---|---|
45 kWh | 502 km | 150 PS | 215 Nm |
55 kWh | 585 km | 167 PS | 215 Nm |
जानिए क्या है EMI प्लान
Tata Curvv EV को इस तरह से कीमत दिया गया है की यह हर तरह के खरीदारो को अपनी तरफ खींच सके जो एक ऐसी इलेक्ट्रिक व्हीकल चाहते हैं जो स्टाइलिश और अफोर्डेबल हो। इसकी शुरुआत की कीमत ₹17.49 लाख है जो इसे इलेक्ट्रिक SUV मार्किट में एक अच्छा विकल्प बनाता है। इसके कई वैरिएंट उपलब्ध हैं और टॉप मॉडल की कीमत ₹21.99 लाख तक जाती है। इन मॉडल में कुछ एक्स्ट्रा फीचर और इम्प्रूवमेंट भी दिए गए हैं।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
Curvv EV Creative 45 | ₹17,49,000 | ₹3,49,800 | ₹27,684 |
Curvv EV Accomplished 45 | ₹18,49,000 | ₹3,69,800 | ₹28,212 |
Curvv EV Accomplished 55 | ₹19,25,000 | ₹3,85,000 | ₹28,798 |
Curvv EV Accomplished Plus S 45 | ₹19,29,000 | ₹3,85,800 | ₹28,825 |
Curvv EV Accomplished Plus S 55 | ₹19,99,000 | ₹3,99,800 | ₹29,303 |
Curvv EV Empowered Plus 55 | ₹21,25,000 | ₹4,25,000 | ₹30,468 |
Curvv EV Empowered Plus A 55 | ₹21,99,000 | ₹4,39,800 | ₹30,912 |
यह भी देखिए: देखिए नई Tata Curvv के सभी वैरिएंट की कीमत और पूरा EMI प्लान – क्या है आपके लिए किफायती?