टोयोटा Fortuner में आपको मिलती है सबसे तगड़ी परफॉरमेंस और कमाल की रिलायबिलिटी
टोयोटा Fortuner अभी के समय में भारत के लोगों की पहली पसंद है जिसका कारण है इसका ताकतवर डिज़ाइन, कमाल का ग्राउंड क्लीयरेंस, हाई-परफॉरमेंस डीजल इंजन, आधुनिक टेक्नोलॉजी व एक रिलाएबल ड्राइविंग अनुभव। इस गाडी को एक दशक से भी लम्बे समय से सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है व टोयोटा इसे हर साल ज्यादा प्रीमियम व रिलाएबल बना रही है। टोयोटा Fortuner को इस कंपनी ने IMV प्लेटफार्म पे बनाया है जो इसे एक स्ट्रांग व्हीकल बनाती है। इस कार में आपको स्टाइल, कम्फर्ट और फीचर का मेल देखने को मिल जाता है। आइये जानते हैं नई टोयोटा Fortuner की पूरी डिटेल व देखते हैं क्या रहेगी इसके सभी वैरिएंट/मॉडलों की कीमत।
जानिए क्या रहेगी ऑन-रोड कीमत व EMI प्लान

टोयोटा Fortuner एक प्रीमियम व रिलाएबल व्हीकल है जिसको लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं इसकी परफॉरमेंस और डिज़ाइन के लिए। इस गाडी में आपको सेफ्टी के लिए टोयोटा कंपनी सात एयर बैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कण्ट्रोल, ट्रैक्शन कण्ट्रोल और हिल असिस्ट जैसे फीचरो का इस्तेमाल करती है। नई Fortuner में आपको 5 स्टार की ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग देखने को मिल जाती है। टोयोटा Fortuner, MG Gloster, जीप Meridian और Skoda Kodiaq जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है।
इस गाडी की कीमत भारत के अंदर ₹33.45 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए ₹51.44 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। अगर बात करें इसकी ऑन-रोड कीमत की तो Fortuner आपको मिलती है ₹38.94 लाख रुपए की ऑन-रोड कीमत से जो जाती है ₹59.61 लाख रुपए तक। ये एक काफी बढ़िया कीमत है इस प्रकार की पावरफुल व स्ट्रांग SUV के लिए।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (₹) | डाउनपेमेंट (₹) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
Fortuner 4X2 | 33,43,000 | 6,68,600 | 53,447 |
Fortuner 4X2 AT | 35,02,000 | 7,00,400 | 55,986 |
Fortuner 4X2 Diesel | 35,93,000 | 7,18,600 | 57,464 |
Fortuner 4X2 Diesel AT | 38,21,000 | 7,64,200 | 61,099 |
Fortuner 4X4 Diesel | 40,03,000 | 8,00,600 | 64,015 |
Fortuner 4X4 Diesel AT | 42,32,000 | 8,46,400 | 67,687 |
Fortuner GR S 4X4 Diesel AT | 42,32,000 | 8,46,400 | 67,687 |
मिलती है दमदार परफॉरमेंस और एक बढ़िया माइलेज

नई टोयोटा Fortuner में पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये कार दो पॉवरट्रेन के विकल्प में आती है : पेट्रोल और डीजल। इस कार में 2.7-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन इस SUV गाडी में 166 PS की पावर और 245 Nm का पीक टार्क पैदा करता है । इस कार में 5 स्पीड का मैन्युअल और छे स्पीड का आटोमेटिक गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है।
दूसरा इंजन विकल्प 2.8 लीटर के डीजल इंजन का दिया गया है। इस इंजन के कारण टोयोटा Fortuner में 204 PS की पावर और 500 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है। ये कार मैन्युअल और आटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प में देखने को मिल जाती है। इस कार में आपको 11 किलोमीटर प्रतिलीटर से लेके 15.54 किलोमीटर प्रतिलीटर तक की माइलेज वैरिएंट अनुसार देखने को मिल जाती है।
इंजन प्रकार | इंजन क्षमता | पावर (PS) | पीक टॉर्क (Nm) | गियरबॉक्स विकल्प |
---|---|---|---|---|
पेट्रोल इंजन | 2.7 लीटर | 166 PS | 245 Nm | 5-स्पीड मैन्युअल, 6-स्पीड ऑटोमेटिक |
डीजल इंजन | 2.8 लीटर | 204 PS | 500 Nm | 6-स्पीड मैन्युअल, 6-स्पीड ऑटोमेटिक |
यह भी देखिए: अब सबकी पसंदीदा Toyota Innova Crysta मिलेगी इतनी सस्ती कीमत और आसान EMI पर