इस 26 नवंबर को लांच होंगी महिंद्रा की दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां BE e6 और XEV 9e
अभी के समय में भारत में एक से बढ़ कर एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाडी मौजूद हैं जिनमे आपको बढ़िया परफॉरमेंस और आधुनिक टेक के फीचर मिल जाते हैं। आज टाटा मोटर की इलेक्ट्रिक गाड़ियां देश में सबसे ज्यादा बिक रही है व अब महिंद्रा भी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने जा रहा है। अभी तक महिंद्रा की भारत में केवल एक इलेक्ट्रिक गाडी है XUV400 EV जो काफी प्रीमियम लुक और हाई-स्पीड के साथ आती है। अब महिंद्रा देश में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां BE e6 और XEV 9e को लांच कर अपने पोर्टफोलियो को काफी बड़ा करने वाला है।
1. महिंद्रा BE e6
महिंद्रा की आने वाली नई BE e6 इलेक्ट्रिक गाडी में आपको काफी एडवांस लुक और बढ़िया परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। ये एक 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV होगी जिसका मुकाबला होगा टाटा Curvv EV, MG ZS EV और BYD Atto 3 के साथ। इस गाडी का मुकाबला आने वाली हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुती सुजुकी e विटारा के साथ भी होगा। महिंद्रा ने ये कन्फर्म किया की इस गाडी का इंटीरियर काफी ज्यादा लक्ज़री और भविष्य से होगा जिसमे आपको एक बड़ी 12.3-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलने वाली है।
महिंद्रा की नई BE e6 ब्रांड की XUV400 इलेक्ट्रिक से ऊपर होने वाली है व इसमें XUV के मुकाबले ज्यादा फीचर और बढ़िया स्टाइल मिलेगा। कंपनी ने इस गाडी के मेज़रमेंट के बारे में भी जानकारी दी व इसमें आपको 4,370mm की लम्बाई, 1,900mm की चौड़ाई, और 1,635mm की ऊंचाई मिलेगी। वहीं अगर इसके व्हीलबेस की बात करें तो इस गाडी में आपको 2775mm का व्हीलबेस मिलेगा। कंपनी इस इलेक्ट्रिक गाडी को बिलकुल नए INGLO प्लेटफार्म पर बनाने वाली है। कुछ मीडिया सोर्स के माध्यम से बताया जा रहा है की इस गाडी में आपको 60kWh और 79kWh की बैटरी मिलेगी।
2. महिंद्रा XEV 9e
महिंद्रा की दूसरी नई इलेक्ट्रिक गाडी का नाम है XEV 9e जो की इनकी BE e9 इलेक्ट्रिक गाडी से बड़ी होने वाली है। हल ही में रिलीज़ हुई टीज़र वीडियो में ये कन्फर्म हुआ की इस गाडी में आपको तीन डिस्प्ले मिलने वाली हैं जो इसे एक भविष्य की गाडी बनाएंगे। गाडी में आपको 12.3-इंच की तीन स्क्रीन मिलेंगी जो इसे एक आधुनिक व्हीकल जैसा लुक देंगी। इन स्क्रीन में महिंद्रा का खुद का Adrenox सॉफ्टवेयर चलेगा। कंपनी इस गाडी को भी अपने नए INGLO प्लेटफार्म पर बनाने वाली है। उम्मीद है की इस गाडी में महिंद्रा रियर व्हील ड्राइव सिस्टम देगा व लांच के बाद ये आने वाली टाटा Harrier इलेक्ट्रिक को टक्कर देगी।