भारत में जल्द ही होंगी टाटा की 4 नई गाड़िया लांच, जानिए फीचर व कीमत

टाटा की चार नई गाड़िया होंगी जल्द ही लांच

टाटा मोटर जो की एक जानी मानी कंपनी है उम्मीद है की इस साल यह कंपनी अपने कई नए मॉडल लांच कर सकती है जो भारतीय मार्किट के हर तरह के ग्राहकों को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किये गए होंगे। यह नए मॉडल ख़ास उन लोगों के लिए हैं जो बजट-फ्रेंडली विकल्प चाहते हैं और उनके लिए भी जो प्रीमियम फीचर और दमदार परफॉरमेंस पसंद करते हैं। आइये देखें टाटा मोटर कौनसे नए मॉडल लांच करने का प्लान बना रही है और उनमे क्या-क्या ख़ास चीज़े देखने को मिल सकती है।

टाटा Tiago और Tigor फेसलिफ्ट

टाटा Tiago और Tigor फेसलिफ्ट
टाटा Tiago और Tigor फेसलिफ्ट

टाटा Tiago और Tigor, टाटा मोटर की कॉम्पैक्ट कारों में बहुत सफल रही हैं। लॉन्च के बाद से, ये दोनों मॉडल लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गई हैं। अब 2025 में इन गाड़ियों के नए फेसलिफ्ट वर्शन आने वाले हैं जिनमें आपको नए डिज़ाइन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के फीचर देखने को मिलेंगे। यह अपडेट ग्राहकों की नयी ज़रूरतें और उनकी बढ़ती उमीदों को पूरा करने के लिए किये गए हैं। इंजन और पॉवरट्रेन के मामले में यह मॉडल अपने पुराने पेट्रोल और CNG विकल्प के साथ ही आएँगी। टाटा मोटर का यह कदम इन मॉडल को और भी आकर्षित और मॉडर्न बनाने की तरफ एक बड़ा स्टेप है।

टाटा Harrier EV

टाटा Harrier EV
टाटा Harrier EV

टाटा Harrier EV इलेक्ट्रिक SUV मार्किट में एक नई पहचान बनाने वाली है। यह SUV स्टाइल, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और इको-फ्रेंडली का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लेकर आएगी। इस गाडी का लांच मार्च 2025 में होने की उम्मीद है। यह टाटा के OMEGA-Arc प्लेटफार्म पर आधारित होगी जिसे ख़ास इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए अपडेट किया गया है। इसका डिज़ाइन मौजूदा Harrier जैसा ही होगा लेकिन इसमें कुछ नए फीचर देखने को मिल सकते है। जैसे क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल्ल और मॉडर्न LED लाइट जो इसकी इलेक्ट्रिक SUV होने की पहचान बनाएंगे। Harrier EV एक स्टाइलिश, मॉडर्न और इको-फ्रेंडली गाडी होगी जो लोगो की जरूरतों को पूरा करेगी।

टाटा Sierra EV

टाटा Sierra EV
टाटा Sierra EV

टाटा Sierra EV को सबसे पहली बार 2023 के ऑटो एक्सपो में कांसेप्ट की तरह दिखाया गया था। इस गाडी के लांच की बात अगर करे तो सम्भावना है की यह इलेक्ट्रिक SUV 2025 के अंत तक भारतीय मार्किट में लांच हो सकती है। Sierra EV का डिज़ाइन अपने पुराने वर्शन जैसा होगा लेकिन इसके साथ इसमें कुछ नए डिज़ाइन आईडिया और टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है। इसमें स्लीक LED लाइट स्ट्रिप, ड्यूल-टोन कलर स्कीम और मॉडर्न एलाय व्हील जैसे फीचर दिए गए होंगे जो इसके पुराने डिज़ाइन को नया और स्टाइलिश बनाएँगे।

गाड़ी के अंदर की बात अगर करे तो Sierra EV काफी स्पेसियस और आरामदायक होगी। इसके अंदर अलग-अलग तरह की सीटिंग अरेंजमेंट मिलेगी जैसे की 5-सीटर और 4-सीटर विकल्प। टेक्नोलॉजी के मामले में इस कार में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड व्हीकल फीचर देखने मिल सकते है जो यूजर के अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगे।

Leave a comment