मिलान इटली में चल रहे EICMA 2024 शो में हीरो ने अपनी सबसे पहली 250cc बाइक दिखाई जो ब्रांड के सेगमेंट में पहली बार आ रही है।
ये नई Xtreme 250R पिछले साल हुए EICMA 2023 में कांसेप्ट के रूप में दिखाई गई थी जिसका नाम था Xtunt 2.5R कांसेप्ट।
नई हीरो Xtreme 250R बाइक में आपको मिलते हैं 17-इंच के टायर एलाय व्हील के साथ। इस बाइक में कंपनी दोनों टायर में डिस्क ब्रेक देती है वो भी स्विचब्ल ABS के साथ।
इस बाइक में मिलता है हीरो का बिलकुल नया 250cc सिंगल-सिलिंडर लिक्विड कूल्ड पेट्रोल इंजन जो 210cc इंजन का बड़ा वर्शन है।
इस इंजन के स्ट्रोक को 7mm तक बढ़ाया है जिसके बाद इसकी डिस्प्लेसमेंट बढ़ जाती है। इस इंजन के साथ बाइक देती है 30bhp की पावर 9250 RPM पर व 25 NM का टार्क 7250 RPM पर।
इस इंजन के साथ कनेक्ट है 6-स्पीड का मैन्युअल ट्रांसमिशन जो बाइक को बढ़िया अक्सेलरेशन और माइलेज देता है।
जानिए क्या रहेगी इस नई Hero Xtreme 250R बाइक की कीमत