27 नवंबर को लांच होंगी महिंद्रा की दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां
13-Nov-2024
महिंद्रा की आने वाली नई BE e6 इलेक्ट्रिक गाडी में आपको काफी एडवांस लुक और बढ़िया परफॉरमेंस देखने को मिलेगी।
ये एक 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV होगी जिसका मुकाबला होगा टाटा Curvv EV, MG ZS EV और BYD Atto 3 के साथ।
इस गाडी का मुकाबला आने वाली हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुती सुजुकी e विटारा के साथ भी होगा।
महिंद्रा ने ये कन्फर्म किया की इस गाडी का इंटीरियर काफी ज्यादा लक्ज़री और भविष्य से होगा जिसमे आपको एक बड़ी 12.3-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलने वाली है।
महिंद्रा की नई BE e6 ब्रांड की XUV400 इलेक्ट्रिक से ऊपर होने वाली है व इसमें XUV के मुकाबले ज्यादा फीचर और बढ़िया स्टाइल मिलेगा।
कंपनी ने इस गाडी के मेज़रमेंट के बारे में भी जानकारी दी व इसमें आपको 4,370mm की लम्बाई, 1,900mm की चौड़ाई, और 1,635mm की ऊंचाई मिलेगी।