टाटा मोटर्स की नई कर्व है ब्रांड की सबसे प्रीमियम गाडी जो मिलेगी किफायती कीमत पर
टाटा मोटर्स की नई कर्व अपने कूप डिज़ाइन और कटिंग-एज फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च होने वाली सबसे खूबसूरत गाड़ियों में से एक है। कूप एसयूवी स्पेस में टाटा मोटर्स की लेटेस्ट कार, टाटा कर्व भारत में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में ऑफर की जाती है।
अगस्त और सितंबर में टाटा मोटर्स ने अपनी नई कर्व की कुल 8,218 यूनिट बेचीं हैं जो इस नए लॉन्च को लेकर बाजार के उत्साह को दर्शाता है। टाटा की नई कर्व को 7 अगस्त को पहली बार पेश किया गया था इसी के साथ ही कंपनी ने 2 सितंबर को इसके पेट्रोल और डीजल वर्जन लॉन्च किए गए थे।
कैसे हुई टाटा कर्व भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाडी में से एक?

केवल अगस्त में टाटा मोटर्स ने कर्व की 3,455 यूनिट बिकी। सितंबर में पेट्रोल और डीजल मॉडल की डिलीवरी शुरू होने के साथ ही बिक्री बढ़कर 4,763 यूनिट हो गई जो महीने-दर-महीने 38% की वृद्धि को दर्शाता है। टाटा कर्व के इंटरनल कम्बशन इंजन और ईवी वेरिएंट के बीच बिक्री के बंटवारे पर विशिष्ट डेटा अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन कर्व पहले ही टाटा मोटर्स की कुल बिक्री के आंकड़ों में एक काफी बड़ा कंट्रीब्यूटर बन गया है।
अगस्त में कर्व ने टाटा के कुल यात्री वाहन डिस्पैच (44,142 यूनिट) का लगभग 8% हिस्सा बनाया और सितंबर में इसका हिस्सा बढ़कर 11% (41,063 यूनिट) हो गया। दो महीनों में कर्व ने टाटा के कुल यात्री वाहन डिस्पैच (85,205 यूनिट) का लगभग 9.64% हिस्सा लिया।
सेगमेंट में कर्व के कॉम्पिटिटर
टाटा कर्व की औसत मासिक बिक्री टाटा हैरियर से काफी ज्यादा है जो लगभग 1,700 यूनिट है। यह अभी भी टाटा की सबसे ज़्यादा बिकने वाली नेक्सन के बराबर नहीं पहुँच पाई है जो हर महीने औसतन 12,000 यूनिट तक बिकती है। भारत के बढ़ते मिडसाइज़ सेगमेंट में हुंडई क्रेटा आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाडी है जिसकी मासिक औसत बिक्री लगभग 16,000 यूनिट तक हो जाती है।
कर्व मिडसाइज़ एसयूवी बाज़ार में एक नया स्थान बना रही है जो पहले से कूप-एसयूवी केटेगरी में अच्छा कम्पटीशन पैदा कर रही है। सिट्रोएन बेसाल्ट जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ कर्व ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय बन गई है। यह मल्टी-फ्यूल (पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक) में ऑफर की जाती है जिससे उपभोक्ता अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सबसे बढ़िया कार को चुन सकें। बीतते समय के साथ टाटा कर्व बाज़ार में अच्छी स्थिति को बनाएगी और स्थिर बिक्री के कारण लम्बे समय तक बिकने वाली टाटा की गाड़ियों में से एक बन सकती है।
टाटा कर्व का वेटिंग पीरियड
टाटा कर्व भारत में 120 hp टर्बो-पेट्रोल MT और डीजल MT वैरिएंट के लिए 4 हफ़्तों का वेटिंग पीरियड है। जबकि कर्व के 120 hp टर्बो-पेट्रोल DCT और 125 hp टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड 6 हफ़्तों का है। वहीँ इस गाडी के 125 hp टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों के ऑटोमैटिक वर्जन के लिए वेटिंग पीरियड सबसे लम्बा है जो लगभग आठ हफ़्तों तक भी हो सकता है। इस बीच कर्व ईवी के लिए वेटिंग पीरियड लगभग एक महीने का है।
भारत में टाटा कर्व पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के लिए ₹10 लाख की शुरुवाती कीमत पर उपलब्ध है और ₹19 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। टाटा मोटर्स की कर्व ईवी इलेक्ट्रिक ₹17.49 लाख से शुरू होती है और ₹21.99 लाख तक जाती है टॉप वैरिएंट के लिए।
1 thought on “टाटा मोटर्स की नई कर्व बनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली नई गाडी, दो महीनों में बिकी 8,218 गाड़ियां”