Ola के S1 Z इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे दमदार फीचर
Ola इलेक्ट्रिक कंपनी एक जानी मानी कंपनी है और यह इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट के अंदर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए काफी मशहूर है। यह कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे S1 Z के ज़रिये शहरी सफर को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। S1 Z एक स्टाइलिश स्कूटर है जो काफी अच्छे फीचर से भरी हुई है। इस स्कूटर में आपको ज़बर्ज़स्त परफॉरमेंस, अच्छी एफिशिएंसी और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का सही कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है। ओला इलेक्ट्रिक का मकसद है की लोगों को एक नए तरीके से सफर करने की सुविधा मिले जो की ज़्यादा इको-फ्रेंडली और बजट-फ्रेंडली हो।
दिलचस्प डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

Ola S1 Z का डिज़ाइन मॉडर्न और स्टाइलिश देखने को मिलता है। यह न सिर्फ देखने में अच्छी लगती है बल्कि इस्तेमाल करने में भी बहुत आसान है। इस स्कूटर का बॉडी डिज़ाइन काफी स्लीक दिया गया है जो क्लीन लाइन और छोटी साइज के साथ आता है इसलिए यह शहर के व्यस्त रस्ते पर चलने के लिए बिलकुल सही है। यह स्कूटर आपको कई नए रंगो में देखने को मिल जाती है जो देखने में और भी मॉडर्न लगती है। यह ख़ास उन यंग लोगों को पसंद आती है जो स्टाइल और प्रैक्टिकल दोनों चाहते हैं।
Ola ने अपने S1 Z स्कूटर में कई एडवांस्ड फीचर दिए हैं जो राइड को और भी अच्छा बनाते हैं। इस स्कूटर में एक मॉडर्न टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो आपके स्मार्टफोन के फीचर से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसका मतलब है की आप नेविगेशन, म्यूजिक और दूसरे एप को सीधा स्कूटर के कंसोल से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए स्कूटर के फ्रंट और रियर व्हील दोनों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा रिजेनेरेटिव ब्रैकिंग जैसे बढ़िया फीचर भी देखने को मिलते हैं जो राइड के दौरान एफिशिएंसी को और बढ़ाते हैं।
146km की रेंज के साथ मिलेगी पावरफुल परफॉरमेंस

परफॉरमेंस की बात अगर करे तो Ola S1 Z के दोनों वैरिएंट में एक 1.5kWh की बैटरी दी गयी है। यह बैटरी मोटर के साथ काम करती है जो की 3kW की पावर देती है। बात अब अगर इस स्कूटर के टॉप स्पीड की करे तो इसमें आपको 70kmph तक की टॉप स्पीड देखने को मिल जाती है। रेंज के मामले में यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 76km की रेंज प्रदान करती है और वही अगर दो बैटरी का इस्तेमाल किया जाए तो यह स्कूटर 146km की रेंज देती है।
विशेषता | Ola S1 Z |
---|---|
बैटरी प्रकार | 1.5 kWh |
मोटर पावर | 3 kW |
टॉप स्पीड | 70 kmph |
रेंज | 146km |
जानिए क्या है कीमत
Ola S1 Z की कीमत इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्किट में काफी अच्छी देखे को मिल जाती है। बात अगर इसके शुरूआती कीमत की करे तो इसके बेस वैरिएंट की कीमत ₹59,999 से शुरू होती है और Z+ वर्शन जो थोड़े और फीचर के साथ आता है उसकी कीमत ₹64,999 दी है। यह कीमत इसलिए रखी गयी है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस स्कूटर को खरीद सकें खास कर शहरों में जहाँ इको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन की डिमांड बढ़ रही है।
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (20%) | EMI |
---|---|---|---|
S1 Z STD | ₹59,999 | ₹12,000 | ₹1,264 |
S1 Z + | ₹64,999 | ₹13,000 | ₹1,369 |
यह भी देखिए: 682Km की लम्बी रेंज और पावरफुल मोटर के साथ महिंद्रा ने भारत में लांच की सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक गाडी