महिंद्रा की BE 6e SUV में मिलेंगे दमदार फीचर
महिंद्रा & महिंद्रा एक जानी मानी भारतीय कार बनाने वाली कंपनी है जो हमेशा अपनी मजबूत और रिलाएबल गाड़ियों के लिए मशहूर रही है। यह कंपनी भारत के लोगों की अलग-अलग ज़रूरत के हिसाब से अपनी गाड़ियां बनाती आयी है। BE 6e जो एक नई इलेक्ट्रिक SUV है यह महिंद्रा के लिए एक बड़ा कदम है। यह गाड़ी महिंद्रा की कमिटमेंट को दिखाती है जो वो अपने सस्टेनेबल और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के गोल को पूरा करने में लगा रही है। चलिए देखते है इस गाड़ी में क्या-क्या ख़ास फीचर देखने को मिलते है।
- मिलेगी एक बार चार्ज करने पर 682 km की बढ़िया रेंज।
- 59 kWh और 79 kWh के मिलेंगे दो बैटरी विकल्प।
- मिलेगी केवल ₹ 18.90 लाख रुपए की शुरुवाती कीमत पर।
आकर्षक डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर

महिंद्रा BE 6e का डिज़ाइन काफी बोल्ड और स्ट्राइकिंग देखने को मिलता है जो ट्रेडिशनल SUV डिज़ाइन से काफी अलग है। यह डिज़ाइन इस गाड़ी को बाकि SUV से अलग बनाता है। यह SUV महिंद्रा के एडवांस्ड INGLO आर्किटेक्चर पर बनायीं गयी है। इसका डिज़ाइन स्पोर्टी कूप जैसे और SUV की प्रैक्टिकल फीचर का अच्छा कॉम्बिनेशन है जिसमे लो-स्लुंग सिल्होउएटे दीखती है। यह डिज़ाइन इसे एक अलग और नया लुक देता है।
अब बात अगर इसमें दिए गए फीचर की करे तो महिंद्रा BE 6e में ऐसे एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं जो ड्राइविंग को और भी आरामदायक और यूजर के अनुभव को और अच्छा बनाते हैं। इस कार में एक ड्यूल 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। यह सिस्टम आपको तेज़ और स्मूथ परफॉरमेंस के साथ कनेक्टिविटी के विकल्प भी देता है। इसके साथ ही गाड़ी के केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग देखने को मिलती है जो गाड़ी को एक शानदार और लुक्सुरियस टच देती है।
682 km की रेंज के साथ मिलेगी पावरफुल परफॉरमेंस

महिंद्रा BE 6e दो अलग बैटरी विकल्पों के साथ आती है एक 59 kWh और दूसरा 79 kWh का। इस कार में पावरफुल रियर-axle-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई हैं जो 285.5 PS तक की पावर देती हैं। इसके अलावा यह SUV फ्रंट-व्हील-ड्राइव और आल-व्हील-ड्राइव जैसे अलग ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन के साथ भी उपलब्ध है। ख़ास बात यह है की एक बार चार्ज करने पर यह SUV 682 km की रेंज प्रदान करती है जो इसे लम्बी दूरी के सफर के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है।
विशेषता | Mahindra BE 6e |
---|---|
बैटरी | 59 kWh और 79 kWh |
मोटर पावर | 285.5 PS |
रेंज | 682 km |
जाने कितनी है कीमत
महिंद्रा BE 6e एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV है जो SUV मार्किट में एक रिज़नेबल कीमत पर लांच हुई है। बात अगर कीमत की करे तो इसकी शुरुआती कीमत ₹18.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गयी है जो की काफी कॉम्पिटिटिव है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छी विकल्प है जो एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाली SUV चाहते हैं लेकिन ज़्यादा पैसा खर्च करना नहीं चाहते। BE 6e ग्राहकों के लिए टेक्नोलॉजी और अफ्फोर्डेबिलिटी का एक बढ़िया बैलेंस ऑफर करती है।