TVS iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर है सीरीज का सबसे प्रीमियम इ-स्कूटर जो देगा 150Km की लम्बी रेंज
TVS iQube भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमे आपको मिलती है कमाल की परफॉरमेंस व लम्बी रेंज। इस सीरीज का सबसे पावरफुल स्कूटर है ST जिसमे आपको 82 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड और 150 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज मिलती है। कंपनी ने इस इ-स्कूटर में सबसे ज्यादा फीचर और हाई-एन्ड टेक्नोलॉजी दी है जो इसे एक प्रीमियम व्हीकल बनाती है। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पूरी डिटेल व जानते हैं क्या रहेगी इसकी कीमत।
मोटर | BLDC मोटर |
टॉप स्पीड | 78 kmph |
बैटरी क्षमता | 3.4 kWh और 5.1 kWh |
चार्जिंग समय (0-80%) | 3 घंटे |
पूर्ण चार्ज पर रेंज | 100 km (3.4 kWh वैरिएंट) और 150 km (5.1 kWh वैरिएंट) |
नई TVS iQube ST इ-स्कूटर में आपको पावर और परफॉरमेंस की कोई भी कमी देखने को नहीं मिलती है। ये iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई एफिशिएंसी वाली BLDC मोटर के साथ आती है। इस पावरफुल मोटर के कारण iQube ST में 82km/h की टॉप स्पीड दी गई है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.4kW की बैटरी का इस्तेमाल करती है।
इसके अलावा इस TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक वैरिएंट 5.1kW की बैटरी के साथ भी देखने को मिल जाता है। इस TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप मत्र 3 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज कर सकते है । एक बार पूरी चार्ज होने पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 100km की रेंज 3.4 kwh वाले वैरिएंट में और 150km की रियल वर्ल्ड रेंज 5.1kW वाले वैरिएंट में दे देती है। ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए।
मिलते हैं आधुनिक टेक के फीचर

iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको सबसे ज्यादा फीचर मिलते हैं जो इसे एक प्रीमियम लुक के साथ साथ काफी एडवांस व्हीकल भी बनाते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलेगी एक बड़ी टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सभी अपडेट स्क्रीन पर ले सकते हैं। साथ ही iQube में आपको राइडिंग मोड, क्रूज कण्ट्रोल, कीलेस एंट्री, रिवर्स मोड, USB चार्जर, हिल होल्ड व और भी बोहोत से प्रीमियम फीचर देखने को मिलते हैं। iQube ST एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आपके रोजाना के कामों में काफी बढ़िया रहने वाला है और अपनी पावरफुल परफॉरमेंस के साथ आपको एक बढ़िया अनुभव देगा।
क्या रहेगी नए iQube ST के दोनों वैरिएंट की कीमत
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | डाउनपेमेंट (25%) | EMI (5 साल के लिए) |
TVS iQube ST 3.4 kWh | ₹1,55,555 | ₹38,889 | ₹2,486 |
TVS iQube ST 5.1 kWh | ₹1,85,373 | ₹46,343 | ₹2,961 |